दिल्ली के सीमापुरी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबने से 2 लोग घायल

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को दोपहर 3:32 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

Latest news

Related news