पटना:(अभिषेक झा,ब्यूरोचीफ) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक के वायरल वीडियो के मामले ने बिहार में तूल पकड़ लिया है .बिहार प्रशासनिक सेवा ने कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि केके पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए अपशब्द बोल रहे हैं. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने सचिवालय थाने में केके पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
IAS अफसर का वीडियो वायरल
आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर केके पाठक की एक मीटिंग का वीडियो वायरल है जिसमें वो आम लोगों और अफसरों द्वारा ट्रैफिक नियम का पालन ना करने के मामले को लेकर नाराज हो रहे हैं. बैठक में मौजूद सहयोगियों को बता रहे है कि पटना में कैसे लोग रेड लाइट पर खड़े होने के बावजूद गाडियों पर लाल बत्ती लगाकर हूटर बजाते हैं. केके पाठक चेन्नई का जिक्र कर रहे हैं कि वहां ग बायें से चलते हैं, क्या वहां कभी देखा है कि कोई लाल बत्ती पर खड़े होकर गाडियों के हॉर्न बजाये. यहा लोग लाल बत्त पर भी खड़े होकर होर्न बजाते हैं.अधिकारी इस तरह ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाता हो. केके पाठक एक डिप्टी कलेक्टर का जिक्र कर रहे हैं जिनके ट्रैपिक नियम उल्लंघन से वो नाराज हैं.
बिहार में IAS के के पाठक का वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल … केके पाठक बिहार में अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से हो रहे थे नाराज… pic.twitter.com/81WST651Ll
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 2, 2023
अब इसी वीडियो को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों ने मुद्दा बना लिया है और विडियो में IAS के के पाठक द्वारा इस्तेमाल किये गये शब्दों के खिलाफ सचिवायल थाने में मामला दर्ज कराया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों न् आरोप लगाया है कि के के पाठक ने जो अपशब्द बोले हैं वो कहीं से भी मर्यादा के अनुकूल नहीं है . इसलिए हम लोगों ने सचिवालय थाना में एक एक आवेदन दिया है.
वही सचिवालय थाना प्रभारी का कहना है कि एक आवेदन आया है उस आवेदन को पुलिस देख रही है.

