Tuesday, March 10, 2026

तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

उत्तराखंड के फाटा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत 7 लोगों की मृत्यु हो गई है. इस बात की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने दी. आपको बता दें उत्तराखंड के फाटा से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा था. घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना खराब मौसम की वजह से हुई है.

राख हो गया हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा

ट्वीटर पर भी #केदारनाथ ट्रेंड कर रहा है और यहां चौधरी परवेज नाम के यूज़र ने घटना स्थल के कुछ वीडियों भी डाले हैं. इन्हीं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा जल रहा है.

Latest news

Related news