Monday, July 6, 2026
Home Breaking News केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, थरुर के गनमैन और...

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, थरुर के गनमैन और ड्राइवर को आई गंभीर चोटें 

0
888
Shashi Tharoor Attacked
Shashi Tharoor Attacked

Shashi Tharoor Attacked : वंडूर/मलप्पुरम:केरल विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से महज कुछ दिन पहले राज्य की राजनीति गर्मा गई है. मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला हुआ. इस हिंसक झड़प में थरूर के निजी सुरक्षा गार्ड (गनमैन) और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Shashi Tharoor Attacked : जाम के दौरान हुआ हमला

ये  घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे थिरुवली के पास चेल्लीथोड पुल पर हुई.  शशि थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे.  पुल के पास रास्ता संकरा होने के कारण भारी जाम लगा था.इसी दौरान दो वाहनों ने सांसद की कार का रास्ता रोक लिया. जब थरूर के सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर सतीश के.पी. ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो वहां मौजूद 5 लोगों ने अचानक हमला कर दिया.

शशि थरूर का बयान: ‘मैं सुरक्षित हूं, अभियान जारी रहेगा’

घटना के बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने शुभचिंतकों को जानकारी देते हुए कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा:

“मेरे सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले से मुझे काफी दुख हुआ है, लेकिन मैं सुरक्षित हूं। हम इन बाधाओं से रुकने वाले नहीं हैं। हमारा चुनावी अभियान बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।”

पुलिस की कार्रवाई

ड्राइवर की शिकायत पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, वहीं बाकी 4 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

सीएम चेहरे पर थरूर की दो टूक

हमले के बावजूद थरूर ने यूडीएफ (UDF) उम्मीदवार के लिए प्रचार जारी रखा. उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा. जब उनसे मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान और नवनिर्वाचित विधायक मिलकर करेंगे.

9 अप्रैल को होना है मतदान

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा. चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.