Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News DELHI: MCD में बैठक शुरु होते ही बीजेपी पार्षदों का हंगामा,सीएम हाउस...

DELHI: MCD में बैठक शुरु होते ही बीजेपी पार्षदों का हंगामा,सीएम हाउस पर हुए रेनोवेशन का उठा सवाल

0
405
MCD HUNGAMA
MCD HUNGAMA

दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी के नेता और पार्षद लगातार सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन पर खर्च हुए पैसे को  लेकर हंगामा काट रहे हैं. सीएम केजरीवाल के घर के बाहर हंगामा काटने के बाद अब एमसीडी में बीजेपी पार्षद हंगामा काट रहे हैं.

एमसीडी में आज बैठक शुरु होते ही बीजेपी के पार्षदों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी. बीजेपी पार्षद सदन में तख्ती लेकर पहुंचे और नारेबाजी शुरु कर दी . पार्षदों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के रेनोवेशन पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये का मुद्दा उठाया.