UP VIDHANSABHA:सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार-दिलाई मर्यादा की याद

लखनऊ : यूपी विधानसभा के बजट सत्र में लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गर्मागरम बहस चल रही है. बजट सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने नेता विपक्ष अखिलेश यादव पर कई तंज भरे स्टेटमेंट दिये थे. यहां तक कि सीएम योगी ने अखिलेश यादव के आरोप के जवाब में कहा था कि ‘ जिसने अपने बाप की इज्जत नहीं कि वो दूसरों की इज्जत की बात करता है.”

नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने आज सदन में सीएम योगी के उस बयान का जवाब दिया. अखिलेश यादव ने कहा – “किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी किसी के पिता के बारे में बोलेगा. आपने भी बहुत सारी रीति रिवाज नहीं मानी है. वो ठीक नहीं लगेगा कि मैं कुछ कहूं क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी.”

दरअसल यूपी विधानसभा का वर्तमान सत्र शुरुआत से ही हंगामेदार रहा है. लगातार सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे की बखिया उधेड़ने में लगा है लेकिन जब तक बात राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की हो तब तक तो कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन बात जब पिता तक पहुंच जाये तो ये बात मर्यादा को भी तार-तार कर देती है.

Latest news

Related news