UP PCS Transfer:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. शासन ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM) समेत नगर निकाय, विकास प्राधिकरण और विभिन्न निदेशालयों से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
ताजा तबादला सूची में कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर, बरेली, मऊ और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब प्रदेश में इससे पहले भी बड़ी संख्या में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं.
PCS TRANSFER IN UP pic.twitter.com/hyFa08X6Fn
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) September 13, 2026
UP PCS Transfer:पांच जिलों में ADM स्तर पर बदलाव
शासन के आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है.
मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है.वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रहे सौरभ सिंह अब अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर होंगे.
कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज बनाया गया है. चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उपसंचालक चकबंदी अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
ताजा तबादला सूची के मुताबिक—
- कंचन, एसडीएम, मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी बनाया गया है.
- सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद को अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर भेजा गया है.
- जितेंद्र कटियार, एसडीएम, प्रतापगढ़ को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है.
- वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज बनाया गया है.
- हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है.
- निधि डोडवाल, एसडीएम, बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है.
- अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, शाहजहांपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ की जिम्मेदारी दी गई है.
- भान सिंह, एसडीएम, भदोही को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है.
एक सप्ताह पहले भी हुआ था बड़ा PCS फेरबदल
गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव हुआ था. 14 सितंबर 2026 को 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे. इस फेरबदल में कई जिलों के CDO, ADM और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं.
इससे पहले हुए PCS तबादलों में बहराइच, बागपत, देवरिया, कासगंज, एटा, जालौन, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मथुरा, प्रयागराज, मिर्जापुर, मुरादाबाद और कई अन्य जिलों से जुड़े अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी.
लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच शनिवार को जारी 13 PCS अधिकारियों की नई सूची से कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है. नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों और जिलों में कार्यभार संभालेंगे.

