हाजीपुर : बिहार और झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन (Vanvde Bharat Train) मिलने जा रही है. बिहार से झारखंड के बीच ये ट्रेन पटना से रांची के लिए चलेगी. आज पटना रेलवे स्टेशन से रांची तक इसका (Vanvde Bharat Train) ट्रायल रन किया जायेगा.

हाजीपुर रेलवे की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पटना से रांची के बीच 12 जून को गया और बरकाकाना होते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन (Vanvde Bharat Train) का ट्रायल रन किया जाएगा . पटना जंक्शन से ये ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर गया पहुंचेगी. गया में 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद 8 बजकर 30 मिनट पर यहां से रवाना हो जायेगी. रांची पहुंचने का समय दोपहर 1 बजे का है. यही ट्रेन वापस आयेगी. रांची से ये ट्रेन 2 बजकर 20 मिनट पर चलेगी. शाम 7 बजे गया पहुंचेगी और यहां 10 मिनट रुकने के बाद शाम 7 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान कर जायेगी. ट्रेन पटना शाम 8 बजकर 25 मिनट पर वापस पहुंच जायेगी.
ट्रायल के दौरान आम लोगों के ट्रेन में आने की अनुमति नहीं
वंदे भारत ट्रेन (Vanvde Bharat Train) का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व सुरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जाएगा . रेलवे के मुताबिक 12 जून को पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
रेलवे की अपील
रेलवे के मुताबिक पटना से रांची जाते हुए अप में और वापसी में रांची से पटना आते हुए डाउन में में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते से किया जाएगा . ट्रायल को देखते हुए रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा, इसलिए आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें ,साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें.
वंदे भारत का ये ट्रायल रन सफल रहा तो आने वाले समय में पटना से रांची और रांची से पटना लोग एक ही दिन में जा सकेंगे. एक तऱफ का रास्ता लगभग 6.10 मिनट को होगा.

