UP में एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा! 85 रुपये तक बढ़ी कीमत,जानें आगरा-लखनऊ से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नई टोल दरें

UP Toll Tax Hike :  उत्तर प्रदेश में अब एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने प्रदेश के सभी मुख्य एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं.

यूपीडा के अनुसार, टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 85 रुपये तक का इजाफा किया गया है. अच्छी खबर यह है कि यह बढ़ोतरी पुराने मासिक और वार्षिक पास पर लागू नहीं होगी, यानी जिसने पहले पास बना लिया है उनपर ये  लागू नहीं होगा.

UP Toll Tax Hike क्यों हुआ ?

यूपीडा (UPEIDA) ने स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि वार्षिक समीक्षा के आधार पर की गई है. इसमें एक्सप्रेसवे का रखरखाव, संचालन लागत और बढ़ती महंगाई को मुख्य कारण बताया गया है.

एक्सप्रेसवे पर  नई टोल दरें (New Toll Rates List)

नीचे दी गई तालिकाओं में आप अपने वाहन की श्रेणी के अनुसार नई दरें देख सकते हैं:

1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

वाहन का प्रकार नई दर (रुपये में)
दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर 335
कार, जीप, वैन (LMV) 675
मिनी बस, हल्के माल वाहक 1065
बस और ट्रक 2150
भारी मशीनरी 3290
ओवरसाइज्ड वाहन 4250

2. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

वाहन का प्रकार नई दर (रुपये में)
दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर 350
कार, जीप, वैन (LMV) 700
मिनी बस, हल्के माल वाहक 1105
बस और ट्रक 2240
भारी मशीनरी 3430
ओवरसाइज्ड वाहन 4400

3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

वाहन का प्रकार नई दर (रुपये में)
दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर 315
कार, जीप, वैन (LMV) 635
मिनी बस, हल्के माल वाहक 1000
बस और ट्रक 2025
भारी मशीनरी 3100
ओवरसाइज्ड वाहन 3980

4. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

वाहन का प्रकार नई दर (रुपये में)
दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर 145
कार, जीप, वैन (LMV) 295
मिनी बस, हल्के माल वाहक 440
बस और ट्रक 845
भारी मशीनरी 1345
ओवरसाइज्ड वाहन 1755

नोट: यदि आप नियमित यात्री हैं और आपके पास पहले से बना हुआ मासिक या वार्षिक पास है, तो आपको फिलहाल पुरानी दरों पर ही लाभ मिलता रहेगा। नई दरें केवल सामान्य पर्ची या फास्टैग ट्रांजैक्शन पर तत्काल प्रभाव से लागू हैं.

Latest news

Related news