फिल्म: द रैबिट हाउस (The Rabbit House)
स्टारकास्ट: करिश्मा, पद्मानभ गायकवाड़ और अमित रियान
डायरेक्टर: वैभव कुलकर्णी
रेटिंग्स: 3.5*
फिल्म अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
कहां देखें: सिनेमाघर
The Rabbit House Review : ये कहानी श्रीकांत (अमित रियान) और कोमल (करिश्मा) की है. जो शादी के बाद हिमाचल प्रदेश के द रैबिट हाउस में जाते हैं. ये कोई आम घर नहीं है, ये घर अपने आप में काफी अलग है, जो अदंर ही अंदर से पूरा जुड़ा रहता है. ये हाउस काफी स्पेशल है. श्रीकांत को बात बात पर गुस्सा आता है और एक दिन वो कोमल को पहाड़ से नीचे फेंक देता है. कहानी में काफी ट्विस्ट हैं और ऐसे में क्या वाकई श्रीकांत ने कोमल को पहाड़ से फेंका? क्या कोमल जिंदा है? क्या श्रीकांत कसूरवार है या बेकसूर. ऐसे कई सवालों के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी.
फिल्म के लीड रोल में करिश्मा, पद्मानभ गायकवाड़ और अमित रियान हैं. तीनों ने बेहतरीन काम किया है. करिश्मा ने जहां कैरेक्टर की मासूमियत को बनाए रखा है तो दूसरी ओर अमित रियान आंखों से अभिनय करते दिखते हैं. वहीं पद्मानभ गायकवाड़ जिस तरह से इमोशन्स को कंट्रोल करते हैं, वो खूबसूरत दिखता है. कुल मिलाकर करिश्मा, पद्मानभ गायकवाड़ और अमित रियान ने भी इसमें जान डालने का काम किया है. इन तीनों ने ही अपने कैरेक्टर को खूबसूरती से निभाया है, जो आखिर तक आपको बांधे रखता है. वहीं फिल्म के अन्य सपोर्टिंग कास्ट का भी काम शानदार है.
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अच्छी है. कई शॉट्स हैं जो काफी शानदार हैं. वहीं फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सीन के मुताबिक मूड बनाए रखता है. फिल्म का कलर पैलेट अच्छा है और कलर्स का असर इसकी कहानी पर भी पॉजिटिव देखने को मिलता है. इन सभी के साथ ही एडिटिंग अच्छी है और इसे बारीक बनाए रखती है. कुल मिलाकर निर्देशन भी कसा हुआ है और ये फिल्म तकनीकि तौर पर भी बढ़िया है.
कुल मिलाकर हमारी तरफ से इस फिल्म को 4 स्टार्स. ये कहा जा सकता है कि सिनेमा के लिहाज से नए साल की शुरुआत अच्छी हुई है.





