कुंए में मिली सिरकटी लाश,युवती की हत्या कर उसे टुकड़ों में काटा गया

आजमगढ़

एक तरफ दिल्ली में श्रद्धा की हत्या की खबरों ने सुर्खियां बनाई हुई हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली से कुछ सौ किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है.आजमगढ के कंधारपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के गौरीपुरा में सड़क के किनारे एक कुएं में एक युवती का शव मिला है. गांव वालों के मुताबिक जब उन्हें कुछ संदेह  हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. तत्काल मौक पर पहुंची पुलिस ने लाश को कुंए से बाहर निकाला और जब लाश कुएं से निकाली गई तो सबकी आंखें खुली रह गई . पुलिस के मुताबिक ये एक युवती की लाश थी और बहुत ही क्रूरता के साथ उसकी हत्या की गई होगी, ऐसा लग रहा है. अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये युवती कहीं आस पास के गांव की है या कहीं आर से यहां लाई गई. युवती की पहचान अभी नहीं हुई है लेकिन लाश जिस हालत में मिली है वो घटना की बर्बरता को बयान करने के लिए काफी है.

लाश की गर्दन कटी हुई है और शरीर को भी टुकड़ों मे काट कर फेंका गया है. बॉडी को कुएं से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया .फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच जारी है. मामले पर आजमगढ़ के एसपी के मुताबिक  टुकड़ों में मिली अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और साइंटिफिक तरीके से इसकी जांच कराई जा रही है .आगे की कार्रवाई जारी है. जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

Latest news

Related news