Internet Traffic Future : दुनिया की बड़ी इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Cloudflare के CEO Matthew Prince ने इंटरनेट के भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनके मुताबिक, साल 2027 तक इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा एक्टिविटी बॉट्स और AI एजेंट्स की होगी.
Internet Traffic Future:इंटरनेट की दुनिया में बड़ा बदलाव
इंटरनेट की दुनिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. अब बदलाव सिर्फ यूजर्स की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि असली परिवर्तन यह होगा कि इंटरनेट ट्रैफिक को चलाने वाले इंसान नहीं बल्कि मशीनें होंगी.
Matthew Prince के अनुसार, आने वाले समय में इंटरनेट पर ट्रैफिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा लेकिन उसमें इंसानों की हिस्सेदारी लगातार घटती जाएगी.
इंसानों से ज्यादा होंगे बॉट्स
CEO ने बताया कि अभी तक वेबसाइट ट्रैफिक का मतलब होता था कि असली लोग वेबसाइट पर आ रहे हैं, कंटेंट पढ़ रहे हैं या वीडियो देख रहे हैं लेकिन आने वाले समय में ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा बॉट्स से आएगा.
ये बॉट्स लगातार वेबसाइट्स को स्कैन करेंगे, डेटा इकट्ठा करेंगे और उसी के आधार पर नया कंटेंट भी तैयार करेंगे. यानी इंटरनेट पर “मशीन टू मशीन” एक्टिविटी तेजी से बढ़ेगी.
AI एजेंट्स कैसे बदल देंगे गेम?
Matthew Prince ने उदाहरण देते हुए बताया कि जहां एक इंसान किसी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए 4-5 वेबसाइट्स देखता है, वहीं एक AI एजेंट कुछ ही सेकंड में 1000 से 5000 वेबसाइट्स तक स्कैन कर सकता है.
इसका मतलब यह है कि:
-
वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक आएगा
-
सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ेगा
-
लेकिन असली यूजर्स कम होंगे
वेबसाइट और SEO पर असर
इस बदलाव का सबसे बड़ा असर वेबसाइट ओनर्स और SEO इंडस्ट्री पर पड़ेगा,ट्रैफिक बढ़ेगा, लेकिन कन्वर्जन कम हो सकता है.एनालिटिक्स में “रियल यूजर” पहचानना मुश्किल होगा. कंटेंट क्वालिटी और ऑथेंटिसिटी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगी.
कैस होगी चुनौतियां?
यह स्थिति डिजिटल दुनिया के लिए एक नई चुनौती लेकर आएगी. इसके आने के बाद फेक ट्रैफिक और असली यूजर्स में फर्क करना मुश्किल हो जायेगा. सर्वर की लागत में बढ़ोतरी होगी वहीं डेटा सिक्योरिटी का खतरा भी बढ़ जायेगा.

