Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News ममता बैनर्जी ने जारी किया 2026 चुनाव के लिए घोषणा पत्र, सामान्य...

ममता बैनर्जी ने जारी किया 2026 चुनाव के लिए घोषणा पत्र, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को मिलेगा पॉकेट मनी

0
1437
Mamata Banerjee Manifesto
Mamata Banerjee Manifesto

Mamata Banerjee Manifesto :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी पार्टी के  Trinamool Congress (TMC) का घोषणा पत्र जारी करते हुए बड़ा चुनावी दांव खेला है. इस मेनिफेस्टो में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए कई अहम वादे किए गए हैं.

Mamata Banerjee Manifesto:महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

टीएमसी ने अपनी लोकप्रिय ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को और मजबूत करने का वादा किया है. जिसके अंतर्गत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है. इस घोषणा को महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा भत्ता

 टीएमसी ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को भी राहत देने की बात कही है. घोषणापत्र के मुताबिक हर बेरोजगार युवा को टीएमसी की सरकार बनने के बाद प्रतिमाह 1500 रुपये “पॉकेट मनी” के रूप में मिलेगा.इससे युवाओं को आर्थिक सहारा देने और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश की गई है.

MSME और इंडस्ट्री पर फोकस

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल उद्योग के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है. MSME सेक्टर में 1.5 करोड़ से अधिक लोग काम कर रहे हैं. राज्य की लेदर इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री में शामिल है.

स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का वादा

घोषणा पत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है. ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना के तहत घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं देने, हर बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाने और हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग से लैस करने की बात कही गई है.

कृषि के लिए 30,000 करोड़ का बजट

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए TMC ने बड़ा वादा किया है.सरकार ने वादा किया है कि राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार 30,000 करोड़ का कृषि बजट बनायेगी, जिसके तहत भूमिहीन किसानों और कृषि पर निर्भर परिवारों को सहायता मिलेगी.

बीजेपी पर तीखा हमला

घोषणा पत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने Bharatiya Janata Party (BJP) पर  जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है, उन्होने लोगों से अपील की कि लोग बीजेपी का मुकाबला एकजुट होकर करें.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अप्रैल के महीने में होने वाले हैं. राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. नतीजे 4 मई को आयेंगे.

पश्चिम बंगाल में इस बार का विधानसभा चुनाव बीजेपी और टीएमसी के लिए अपनी अपनी साख बचाने का चुनाव है. इस चुनाव को जीतने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं, वहीं बीजेपी भी तमाम हथकंडे के साथ चुनाव में उतर रही है. विधानसभा चुनाव 2026 के लिए घोषित टीएमसी के इस  घोषणा पत्र साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी सामाजिक कल्याण योजनाओं के सहारे जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही है.