Vikas Yadav Supreme Court : हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आये नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है.कोर्ट ने विकास यादव की अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए दाखिल याचिका खारिज कर दी. विकास यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत की याचिका को ठुकरा दिया गया था.
Supreme Court has dismissed convict Vikas Yadav’s plea seeking an extension of his interim bail in the 2002 Nitish Katara murder case.
The Supreme Court was hearing a plea filed by Yadav, who challenged the Delhi High Court’s decision rejecting his plea seeking an extension of…
— ANI (@ANI) September 26, 2025
सुप्रीम कोर्ट यादव की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उसने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने विकास यादव को शादी के लिए इस साल 1 सितंबर को अंतरिम जमानत की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी थी.

