सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दी सलाह, कहा- रणजी ट्रॉफी की फीस को दोगुना या तिगुना कर दिया जाए

T20 क्रिकेट के चलते रेड बॉल क्रिकेट को किनारे करना विदेशो में तो आम बात हो गई है, लेकिन धीरे धीरे इसका असर भारतीय क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. रेड बॉल क्रिकेट को बचाए रखने के लिए हाल ही में BCCI ने एक ‘इंसेंटिव स्कीम’ का ऐलान किया है, इस स्कीम में क्रिकेट खेलने वाले खिलाडियों को मैच के अलावा भी पैसे मिलेंगे. BCCI की स्कीम की चर्चा हर जगह है और हर जगह इसकी तारीफ हो रही है. आपको बता दें कि BCCI के इस कदम की तारीफ सुनील गावस्कर ने भी की है और साथ ही Sunil Gavaskar ने रणजी ट्रॉफी को भी बचाए रखने के लिए BCCI को भी सलाह दी है.

फीस को दोगुना या तिगुना कर दिया जाए- Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को सलाह देते हुए और सिफारिश करते हुआ बोला है कि रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाले खिलाडियों की फीस को दोगुना या तिगुना कर दिया जाए इससे जो खिलाड़ी अलग अलग बहाने बनाकर रणजी ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लेते हैँ. अगर खिलाड़ियों की फीस बढ़ जाएगी तो वह ऐसा नहीं करेंगे. वहीं सुनील गावस्कर ने अपने फाउंडेशन ‘चैंप्स’ की 25वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान रिपोर्टर्स से कहा- मुझे लगता है कि जब धर्मशाला में इसकी अनाउंसमेंट की गई तो राहुल द्रविड़ जो की भारत के मुख्य कोच हैं. मैं उनसे ये रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करें कि टेस्ट टीम के फीडर, जो कि रणजी ट्रॉफी है, उसका भी ध्यान रखा जाए.

ये भी पढ़ें: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल , कहा बीजेपी में शामिल होना मेरा सौभाग्य

BCCI ने मैच-फीस के स्ट्रक्चर में 2021 में भी किये थे बदलाव

उन्होंने आगे कहा कि यदि रणजी ट्रॉफी की फीस दोगुना या तिगुना की जा सकती है तो निश्चित रूप से ज्यादा लोग रणजी खेलेंगे क्योंकि अगर रणजी ट्रॉफी मैच खेलने की फीस अच्छी है तो कम लोग अलग अलग कारणों की वजह से अपना नाम वापस लेंगे. वे सभी स्लैब सिस्टम के साथ खेलना चाहेंगे- हर दस प्रथम श्रेणी मैचों में आपको इतना मिलता है इसलिए में BCCI से इस पहलू में गौर करने का अनुरोध करूंगा. BCCI ने मैच-फीस के स्ट्रक्चर में 2021 में बदलाव किए थे. 1 से 20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को प्रतिदिन 40 हजार, 21 से 40 मैच खेलने वालों को 50 हजार और 40 से अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी को प्रतिदिन 60 हजार मैच फीस मिलती है.

Latest news

Related news