70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने और TRE-4 में बदलाव को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, तोड़े बैरिकेड

Student protest in Patna: बिहार की राजधानी पटना में आज एक बार फिर छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का बड़ा हुजूम सड़कों पर उतर आया है. राज्य के कुल 14 छात्र संगठनों के आह्वान पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी ऐतिहासिक गांधी मैदान में एकत्रित हुए. छात्रों का यह विशाल मार्च मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है,छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड्स भी तोड़ दिए हैं. हलांकि प्रशासन का दावा है कि उसने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Student protest in Patna: 70वीं BPSC रद्द करने और डोमिसाइल नीति की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों की सबसे प्रमुख मांग हाल ही में आयोजित हुई 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा को पूरी तरह रद्द करना है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक की अनियमितताएं हुई हैं. इसके साथ ही, अभ्यर्थी बिहार शिक्षक बहाली (BPSC TRE-4) के नियमों में भी बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं. छात्रों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
• 70वीं BPSC परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए.
• शिक्षक बहाली (TRE-4) में शत-प्रतिशत (100%) डोमिसाइल नीति लागू हो, ताकि बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिले.
• परीक्षा से नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था को हटाया जाए.
• पीटी और मेन्स (PT-Mains) के लिए दो-चरणीय परीक्षा पैटर्न लागू हो.

Student protest in Patna: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट

छात्रों के इस उग्र मार्च को देखते हुए पटना पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गांधी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है. जगह-जगह वाटर कैनन और पुलिस बल की तैनाती है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. हालांकि, हाल ही में राज्यपाल से बातचीत के बाद पीएचडी धारकों के एक गुट ने अपनी भूख हड़ताल स्थगित कर दी थी, लेकिन BPSC और TRE-4 के अभ्यर्थियों का यह आंदोलन आज और उग्र रूप ले चुका है.

ये भी पढ़ें-रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले एस जयशंकर, दिल्ली BRICS समिट के लिए दिया निमंत्रण

Latest news

Related news