Saturday, February 28, 2026

NOIDA के पब बार में उड़ाया भगवान श्रीराम का मजाक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नोयडा (Gautam Buddha Nagar) : नोयडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गार्डन गिलेरिया मॉल के एक पब में शराबियों की महफिल में  भगवान श्रीराम का मजाक बनाने का मामला सामने आया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दिख दिखाई दे रहा है कि लोग शराब पी रहे हैं और बैकग्राउंड में  भगवान श्रीराम और रावण के संवाद को मजाकिया अंदाज में डब करके चलाया जा रहा है.

वीडियो नोयडा के ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक’ नाम के पब का है. यहां रामायण के सीन को डब करके वीडियो बनाया गया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करके अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं.

गुजरात के जय आचार्य नाम के यूजर ने लिखा है –

बार में स्क्रीन पर रामायण सीरियल की क्लिप दिखाना कितना उचित है?

हिंदुओं के देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना और उनका अपमान करना कितना सही है???

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और नोयडा के सेक्टर 39 में पब मालिक के fir दर्ज की गई है. नोयडा के डीएसपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पब के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.

Latest news

Related news