इजराइल अमेरिका मे मिलकर किया ईरान पर हमला , राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना , आसमान में उठ रहा है धुएं का गुबार

Isreal Attack Iran : परमाणु विस्तार को लेकर ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच इजराइल ने  ईरान पर हमला कर दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने “प्रीवेंटीव अटैक” की पुष्टि की है. हमले के बाद तेहरान के आसमान में लगातार धुओं का गुबार देखने के लिए मिल रहा है. अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बीच  हमले की इस कार्रवाई ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है.

 शनिवार सुबह से इजारइल में बज रहा है साइरन

इजरायली रक्षामंत्री इजराइल काट्स ने मीडिया के सामने शनिवार सुबह ऑपरेशन की पुष्टि की. इजरायली सेना ने पूरे देश में “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी करते हुए सायरन बजा दिये ताकि अगर ईरानी की तरफ से कोई जवाबी हमला होता है तो लोग पहले अपने लिये  सुरक्षित स्थान चुन लें. इजराइल ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और समय-समय पर मिल रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है.

 तेहरान में लगातार आ रही है धमाकों की आवाज

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह से ही लगातार जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है .लोकल मीडिया के मुताबिक शहर के बीचो-बीच कम से कम तीन बार जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी है. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाकों हो सकते हैं. फिलहाल ईरान की तरफ से अधिकारिक तौर पर हमले की पुष्टि और  नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी आनी बाकी है.

ईरान में 30 जगहों पर हमला

मीडिया में रही खबरों के मुताबिक तेहरान समेत ईरान के अलग- अलग शङरों में कम से कम 30 जगहों पर हमले किये गये हैं.शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले में ईरानी खुफिया एजेंसी की इमारतों, एयरपोर्ट्स, राष्ट्रपति भवन और रिहायशी इलाके में बने बड़े बिल्डिंगों को  निशाना बनाया गया है, इजरायल के अटैक के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने इस ऑपरेशन को “शील्ड ऑफ जूदा” नाम दिया है.

 

Latest news

Related news