Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News शाहरुख खान ने एक्टिंग ही नहीं,ब्यूटी के मैदान में मारी बाजी,बने दुनिया...

शाहरुख खान ने एक्टिंग ही नहीं,ब्यूटी के मैदान में मारी बाजी,बने दुनिया के सबसे हैंडसम मर्दों में से एक

0
197
Shahrukh Khan-Deepika Padukoe
Shahrukh Khan-Deepika Padukoe

Shahrukh Khan-Deepika Padukoe :  क्या आप जानते हैं कि बालिवुड एक्टर शाहरुख खान दुनिया के सबसे हैंडसम और खूबसूरत पुरुषों में से एक हैं. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है, वहीं सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर जैसे सितारों के किलिंग लुक पर अक्सर लड़कियों को फिदा होते देखा जाता है, लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए 58 साल के शाहरुख खान ने दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है.

Shahrukh Khan-Deepika Padukoe

हाल ही में एक रिसर्च के दौरान पता चला है कि दुनिया भर में हैंडसम पुरुषों के श्रेणी में शाहरुख खान को 100 में से दसवां स्थान मिला है. शाहरुख खान को हैंडसम पुरुषों की सूची में दुनिया भर के एक्टर्स में समरुपता और सौंदर्य मापने  के पैरामीटर पर 100 में से  86.76%  मिल हैं और इन अंकों के साथ शाहरुख खान ने 10वें नंबर पर जगह बनाई.

वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोन को भी दुनिया भर की अभिनेत्रियों में सबसे सुंदर चेहरों में 9वां स्थान मिला है. दीपिका पादुकोन अपनी सुदरता और व्यवहार से बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों मे से एक मानी जाती रही हैं, वहीं अब इश रिसर्च ने भी दीपिका पादुकोन की खूबसूरती को पैरामीटर में माप कर उसपर मुहर लगा दी है.

प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने किया रिसर्च

हाल ही में एक रिसर्च के दौरान प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने अलग-अलग एक्टर्स के चेहरे की विशेषताओं को ग्रीक गोल्डन रेश्यो के आधार पर मापा. यह रेश्यो चेहरे की समरूपता और सुंदरता को मापने के लिए एक प्राचीन गणितीय फार्मूला है. इस सूची में, “किलिंग ईव” की जोडी कोमर ने पहले स्थान पर जगह बनाई, जबकि दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय हैं, जो टॉप 10 में शामिल हुईं. दीपिका को 100 में से 91.22% अंक मिले और वो 9वें स्थान पर रहीं.