Thursday, February 19, 2026

Salman Khan के घर इफ्तार पर पहुंचे आमिर खान, शानदार फोटो के साथ सलमान ने दी ईद की मुबारकबाद   

मुंबई : सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रीलीज हो गई. फिल्म की ओपनिंग थो कुछ खास नहीं रही लेकिन शाम होते होते “भाई जान” ने अपने फैन्स को धमाकेदार ईद मुबारक कहा.  सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर आमिर खान (AAMIR KHAN SALMAN KHAN) के साथ तस्वीर साझा की है. तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा है-चांद मुबारक

बॉलीवुड से मिस्टर परफेक्सनिस्ट और भाईजान सलमान खान (AAMIR KHAN SALMAN KHAN) को एक साथ देख कर उनके फैन्स खासे एक्साइटेड हैं.

सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. खास कर इन  दोनो के एक तस्वीर मे देख कर फैन्स इनकी 300 करोड़ क्लब की याद ताजा कर रहे हैं.

कोई कह रहा है कि अब ये दोनों एक साथ आये हैं तो ईद 2024 की फिल्म अनाउंस करेंगे.

ईद से पहले रीलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की  फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” शुक्रवार को ईद से ठीक एक दिन पहले रीलीज हुई है.  हलांकि फिल्म के शुरुआती रिव्यू कुछ खास नहीं है . लोग जिस उम्मीद के साथ फिल्म देखने गये , उन्हें निराशा हाथ लगी. आम तौर पर सलमान खान के नाम पर थियेटरों को भर दने वाली पब्लिक सिनेमा घरों से दूर है. बार बार सलमान खान की चिरौरी के बावजूद जनता एडववांस में फिल्म का टिकट लेने नहीं पहुंची. यही कारण है कि अब फिल्म की सफलता को लेकर कुछ डाउट्स हैं.

फिल्म किसी का भाई…. का रिव्यू

जो लोग फिल्म देखने गये उनका कहना था कि फिल्म एकदम घिसी पिटी कहानी पर बनी है. हलांकि ये शुरुआती रुझान है. फिल्म जगत के क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की  सफलता देखने के लिए वीकेंड तक का इंतजार करना चाहिये. उम्मीद है कि वीकेंड पर लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे.उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. सलमान खान की लगभग हर फिल्म जो ईद के मौके पर रीलीज ही रीलीज होती है, जम कर कमाई करती है लेकिन अब देखना होगा कि चार साल बाद ईद के मौके पर ही रीलीज हुई  फिल्म “किसी का भाई किसी की जान”  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

Latest news

Related news