Friday, March 13, 2026

यूपी सरकार के बेड़े में शामिल हुआ इटली का अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर, CM योगी ने पहली बार भरी उड़ान

AgustaWestland Helicopter लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के हवाई बेड़े में अब इटली से आये एक अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड ( AgustaWestland AW139 helicopter) हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया है. सरकार ने इस हेलिकॉप्टर की खरीददारी प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी की यात्राओं को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के लिए किया है.इस हेलिकॉप्टर को इटली की कंपनी Leonardo Helicopters ने बनाया है. इसे  दुनिया के सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद मिडियम-क्लास हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है.

AgustaWestland Helicopter की कीमत और खासियत 

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इस अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है. यह हेलिकॉप्टर तकनीक और सुरक्षा के लिहाज से बेहद हडवांस्ड है.

इस हेलिकॉप्टर की खासियत है कि ये 278 से 310 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है.इसकी बॉडी बुलेटप्रूफ है और इसमें एक मशीनगन को फिट करने की सुविधा मौजूद है. इस हेलिकॉप्टर का कॉकपीट/ केबिन 8.3 फीट चौड़ा 6.1 फीट ऊंचा है जो किसी भी हेलीकॉप्टर का सबसे बड़ा केबिन है. इसके अंदर 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. हेलीकॉप्टर में तीन ताकतवर इंजन लगे हैं और सबसे खास बात  है कि आपात स्थिति में इस हेलिकॉप्टर में हवा में भी ईंधन भरने की क्षमता है. इस हेलिकॉप्टर का नेविगेशन सिस्टम दुनिया में सबसे अधिक एडवांस मान जाता है.बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर अगस्ता क्रैश प्रूफ भी है..

 हेलिकॉप्टर चलाने के लिए तीन पायलटों ने इटली जाकर ली ट्रेनिंग  

मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक  इस हेलिकॉप्टर को चलाने के लिए तीन पायलटों को खास ट्रेनिंग दी गई है. इन तीनों पायलटों, कैप्टन अमित कुमार भूटानी, कैप्टन अक्षय जायसवाल और कैप्टन राजेश कुमार शर्मा ने इटली जाकर इसकी स्पेशल ट्रेनिंग ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीन पायलटों की ट्रेनिंग पर सरकार ने 50.40 लाख रुपए खर्च किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहली बार इस नये हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे हैं..

 

Latest news

Related news