पटना, राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. आरएलडी के एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी RJD MLC Rambali Singh Chandravanshi को बिहार विधान परिषद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने के आरोप में अयोग्य घोषित करार दिया गया है. बता दें कि एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी बयान बाजी करते भी पाए गए हैं.
RJD MLC Rambali Singh Chandravanshi disqualified from Bihar Legislative Council. He had made statements against his party as well as CM Nitish Kumar in recent past.
(Pic: His Facebook Page) pic.twitter.com/ibhjNCP55s
— ANI (@ANI) February 6, 2024
रामबली सिंह चंद्रवंशी पर क्या है आरोप
आपको बता दें राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद रामबली सिंह ने न सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बल्कि अपनी ही पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव को भी अति पिछड़ा समाज का सबसे बड़ा विरोधी बताया था.
इतना ही नहीं रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा था कि तेजस्वी यादव भी शराब पीते है. इसके अलावा उनपर आरोप है कि उन्होंने पार्टी की नीति के खिलाफ जाकर अति पिछड़ी जाति तेली, तमोली (चौरसिया) और दांगी जाति को मूल अति पिछड़ा श्रेणी से अलग करने को लेकर बयानवाजी की पोस्टर लगाए और पद यात्रा भी निकाली.
रामबली सिंह चंद्रवंशी ने जाति जनगणना को लेकर भी सवाल उठाए थे उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चालाकी से आकड़ों का हेरफेर करने का आरोप लगाया था.
रामबली सिंह चंद्रवंशी के खिलाफ सुनील सिंह ने की थी शिकायत
आरजेडी के सचेतक सुनील कुमार सिंह ने 2 नवंबर 2023 को सभापति को पत्र लिखा एमएलसी की सदस्यता रद्द करने की मांगी की थी. इसपर 15 दिसंबर को एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने विधान परिषद अध्यक्ष के सामने अपनी सफाई पेश की थी. जिसके बाद मामले में सुनवाई हुआ और आज 6 फरवरी को विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने फैसला सुनाया है.
ये भी पढ़ें-Uttarakhand UCC bill: समान नहीं है समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024, जानिए किसके लिए…

