कांग्रेस नेता RAHUL GANDHI ने बनाया बिहार का प्रसिद्ध चंपारण मटन, वीडियो वायरल

नई दिल्ली : बिहार का चंपारण मटन बिहार में ही नहीं देश विदेश में मशहूर है. हाल ही में कांग्रेस नेता RAHUL GANDHI ने अपने हाथों से ये रेसिपी बनाई . कांग्रेस नेता राहुल गांधी (RAHUL GANDHI )ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है. दरअसल से वीडियो कुछ समय पुराना है . हाल ही में जब मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी थी और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल हुई थी तब राहुल गांधी आरडेजी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे.

लालू यादव के घर पर RAHUL GANDHI ने  बनाया चंपारन मटन

लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल होने के बाद कांग्रेस  सांसद और नेता राहुल गांधी लालू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे. यहां काफी देर तक रुके और लालू यादव की रेसिपी के मुताबिक उनकी रसोई में  जाकर मटन बनाया.

 लालू जी की SECRET RECIPE

आरजेडी प्रमुख लालू यादव एक राजनीतिज्ञ के साथ साथ अच्छा खाना भी पकाते है. लालू यादव ने खुद राहुल गांधी को चंपारण मटन बनाना सिखाया . राहुल गांधी ने इस पूरे प्रोसेस को रिकार्ड किया और अब उसे यूट्यूब पर साझा किया है. राहुल गांधी ने वीडियो ‘ लालू जी की SECRET RECIPE’ नाम से वीडियो साझा किया है .

वीडियो में राहुल गांधी लालू प्रसाद यादव से राजनीति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी लालू प्रसाद से पूछते है कि मटन बनाने और राजनीति करने में क्या अंतर है, इस पर लालू यादव भी मजेदार जवाब देते हैं.

लालू यादव और राहुल गांधी ने अपने बारे में बताई मजेदार बातें

इस वीडियो में लालू प्रसाद और राहुल गांधी दोनो अपने बारे में बताते हैं. राहुल गांधी पूछते है कि लालू जी आपने अच्छा खाना बनाना कैसे सीखा, इस पर लालू यादव ने बताया कि जब वो अपने बड़े भाई के पास पटना में पढ़ने आये थे तब वो लकड़ी भी बिनते थे, बर्तन भी साफ करते थे और फिर सबके लिए खाना भी बनाते थे. वहीं राहुल गांधी ने बताया कि जब वो यूरोप में पढ़ाई कर रहे थे तब बेसिक डिसेज बनाना सीख गये. उन्हें खाना बनाना आता है. वीडियो में लालू प्रसाद यादव के साथ साथ बेटा तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती भी नजर आ रही है .

 

Latest news

Related news