Monday, July 6, 2026
Home Breaking News Priyanka Gandhi: भाई की संसद सदस्यता जाने पर बोली प्रियंका-“आप जैसे कायर,...

Priyanka Gandhi: भाई की संसद सदस्यता जाने पर बोली प्रियंका-“आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुकेगा…”

0
368
File Photo Rahul Gandhi , Priyanka Gandhi
File Photo Rahul Gandhi , Priyanka Gandhi

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उनकी मां सोनिया गांधी उनसे मिलने उनके घर पहुंची तो बहन प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया.
प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने मेरे परिवार का संसद में अपमान किया लेकिन आपकी सदस्यता नहीं गई. इसके साथ ही उन्होंने फिर दोहराया कि राहुल गांधी न पहले झुके थे न अब झुकेंगे

प्रियंका ने ट्वीट के जरिए साधा पीएम पर निशाना

भाई की संसद सदस्यता जाने से नाराज़ बहन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. प्रियंका ट्वीट कर कहा, “ @narendramodi जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा. आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है . भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी. आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया…. राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया…नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया… क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा……जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं. इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी. हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा. आप कुछ भी कर लीजिए”

प्रियंका ने ट्वीट कर दिलाई लूट की याद

इतना ही नहीं सबसे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और ललित मोदी की लूटी राशी की याद दिलाई. प्रियेका ने लिखा, “नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr ललित मोदी घोटाला- 425 Cr मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?”

ये भी पढ़ें-Renuka Chowdhury: क्या अब पीएम मोदी की सदस्यता होगी रद्द, कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को सूर्पनखा कहने का है मामला