Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News यूपी के गैंगस्टर अतीक-अशरफ की हत्या के बाद भड़काऊ स्टेटस डालना युवक...

यूपी के गैंगस्टर अतीक-अशरफ की हत्या के बाद भड़काऊ स्टेटस डालना युवक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

0
306
DHAR YOUTH FARHAN ARREST
DHAR YOUTH FARHAN ARREST

धार : गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद (FARHAN ARREST) को प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया गया. इसी सिलसिले में 17 अप्रैल को धार जिले के नालछा थाने के रहने वाले युवक फरान पिता इशाक पठान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा था

“”जंजीरों से बंधे शेरो पर कुत्तों का हमला”‘.

युवक फरहान (FARHAN ARREST) ने जैसे से ही ये स्टेटस अपने फोन पर डाला , हिंदु जागरण मंच ने इस पर आपत्ति की . हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के लोगों तत्काल रात के 1:00 बजे इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए नालछा थाने पर पहुंचकर फरहान (FARHAN ARREST) के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपा . नालछा को सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील माना जाता है. इसलिए यहां पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा एलर्ट रखती है. संवेदनशील माहौल के बावजूद फरहान (पिता ईशाक पठान) के द्वारा इस प्रकार की भड़काऊ टिप्पणी की गई. इस टिप्पणी पर हुई शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की‌. थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला के अनुसार उक्त युवक के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने आवेदन लिया और धारा 153 A के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. जांच पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी युवक को धार जिला जेल भेज दिया गया है.