दिल्ली में फिर लगे पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर,इस बार पीएम की शिक्षा पर सवाल

दिल्ली : अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर(poster) चिपकाए गए थे. इन पोस्टर में मोदी को हटाने की बात की गई थी.पोस्टर लगने के बाद तकरीबन 100 लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए थे.पोस्टर मामले में आम आदमी पार्टी ने खुलेआम अपनी भूमिका स्वीकार की थी.

पीएम की शिक्षा पर सवाल

एक बार फिर दिल्ली में  प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ पोस्टर्स चिपकाए गए हैं. इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री की शिक्षा को लेकर सवाल किया गया है. इसमें लिखा गया है, ‘क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए’ .

आप ने ग्यारह भाषाओं में जारी किया पोस्टर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीते दिनों कई बार इस सवाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोल चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने आज ही के दिन यानी 30 मार्च को देश भर में प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ पोस्टर्स लगाने की घोषणा की थी. इसके पहले AAP ने 11 भाषाओं में पोस्टर जारी किया था, ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर लेकिन दिल्ली में आज लगे पोस्टर्स में प्रधानमंत्री की शिक्षा पर  सवाल किया गया है.

Latest news

Related news