Friday, July 3, 2026
Home Breaking News दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन को  दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार,जंतर मंतर...

दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन को  दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार,जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंची थी

0
493
JANTER MANTER PROTEST
JANTER MANTER PROTEST

दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना (Janter Manter Wrestlers protest) दे रहे पहलवानों के समर्थन में पहुंची आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वातीमाली वाली को दिल्ली पुलिस ने  आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची तो पहलवानों ओर दिल्ली पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. झड़प में कई पहलवानों को चोटें आई हैं. महिला पहलवानों के साथ भी धक्का मुक्की हुई है . अब दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिया हैं.

खुद स्वाती  मालीवाल ने सोशल मीडिया पर ये बताया है.

आम आदमी पार्टी नेता  संजय सिंह ने ट्टीटर पर लिखा है कि जानवरों के तरह दिल्ली पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की ध्यक्ष को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद  दीपेंद्र हुड्डा को भी  गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों (Janter Manter Wrestlers protest) के पास कल शाम से ही किसी बाहरी के आने जाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया था, इसके बावजूद ये लोग पहलवानों के समर्थन में पहुंचे थे.

आपको बता दें कि भारत देश के ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर रजत जीतने वाले कई खिलाड़ी अपनी मांगों के साथ जंतर मंतर पर बैठे हैं. अपनी स्वांभिमान की लाड़ाई लड़ रहे देश की शान कहे जाने वाले इन रेसलर्स के साथ बुधवार -गुरुवार का आधी रात दिल्ली पुलिस ने जम कर हाथापाई की है. कई पहलवानों को चोटें आई है.