Friday, June 26, 2026
Home Breaking News पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश – भारत ने अभी केवल...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश – भारत ने अभी केवल कार्रवाई स्थगित की है, पानी और खून साथ साथ नहीं बह सकते

0
297
PM Modi - Message to the Nation
PM Modi - Message to the Nation

PM Modi – Message to the Nation : भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आज पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण से ये साफ कर दिया कि आतंकवाद के साथ दो देशों के बीच सामान्य रिश्ता संभव ही नहीं है.

PM Modi- पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरे सभी ने देखा 

पीएम मोदी ने कहा कि पहलगांव के हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया और आतंकियों को मार गिराया , तब पूरी दुनिया ने पाकिस्तान का असली चेहरे देख लिया. आतंकी को विदाई देने पाकिस्तान की सेना के बड़े बड़े अफसर पहुंचे

 खून और पानी साथ साथ नहीं बह सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान सीधे सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक और व्यापार, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. अब तो पाकिस्तान से जब भी बात होगी वो केवल आतंकवाद और  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर होगी.पीएम मोदी ने सारी दुनिया के सामने साफ-साफ कह दिया कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी और सेना के ठिकानों पर चल रही अपनी कार्रवाई अभी केवल स्थगित की है. भारत लगातार पाकिस्तान को हर कसौटी पर माप रहा है , पाकिस्तान क्या रवैया अपनाता है, इस पर भारत की कार्रवाई निर्भर करेगी. भारत की सेनाएं अलर्ट पर हैं औऱ अपनी-अपनी जगह पर तैनात है.जरुरत पड़ी तो बिना समय गवांये जवाब दिया जायेगा.

आतंकी हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

  पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है. इस ऑपरेशन सिंदूर ने नई लकीर खींची है.अगर अब भारत पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अब जो भी होगा वो हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर करेंगे.

अब और एटमी ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत किसी की भी न्यूक्लियर ब्लेकमेलिंग नहीं सहेगा. न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग की आड़ में चल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत का सटीक और निर्णायक प्रहार जारी रहेगा.

आतंक को पालने वाली सरकार और संरक्षक एक ही

पीएम मोदी ने साफ साफ कहा कि हमारे लिए आंतक को पनाह देने वाली सरकार और आतंकियों में कोई भेद नहीं हैं. अब जो भी कार्रवाई होगी वो दोनो पर होगी.