भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी का रुस दौरा स्थगित,रुस के विक्ट्री से परेड में होना था शामिल

PM Modi Russia visit postponed :  रुस में अगले महीने 9 मई को होने वाले विक्ट्री डे परेड में पीएम मोदी शामिल नहीं होंगे. इस परेड में पीएम मोदी  को राष्ट्रपति पुतिन के साथ शामिल होना था लेकिन फिलहाल इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है.

Russia Victory Day Parade
Russia Victory Day Parade

PM Modi Russia Visit Postponed : क्रेमलिन ने  दी जानकारी 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये दौरा  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच उपजे हालात को देखते हुए स्थगित किया है. पीएम मोदी के दौरे को स्थगित होने की जानकारी रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से आई है. क्रेमलिन के  प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी की यात्रा स्थगित होने की पुष्टि की है.क्रेमलिन की तऱफ से दी गई जानकारी मे कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्को में  9 मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने वाले थे.  इसे लेकर दोनों देशों के लोगों के बीच उत्साह था, लेकिन कुछ दिन पहले ही इस यात्रा के स्थगित होन की जानकारी आई है. प्रधानमंत्री मोदी की जगह इस विक्ट्री डे परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की वर्षगांठ के रुप में मनाया जाता है विक्ट्री डे  

रुस में हर साल विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत संघ की जर्मनी पर जीत की वर्षगांठ मनाई जाती है . इसकी याद में हर साल विट्री डे परेड का आयोजन होता है. इस मौके पर रुसी सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है .  रुस में विक्री डे परेड भारत के रिपब्लिक डे परेड की तरह ही होता है.इस मौके पर रुस हर साल विश्व में अपने मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित करता है. इस साल भी रुस ने पीएम मोदी समेत विश्व के कई अन्य देशों के नतेताओं को भी आमंत्रित किया था. जानकारी के मुताबिक इस साल इस परेड मे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे .

Latest news

Related news