PM Modi Niti Ayog Meeting : राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में शनिवार को प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में आये मुख्यमंत्रियो से बात की. इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ विपक्षी पार्टी के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की. बताया गया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियो के साथ मिलकर 20247 तक देश को विकसित राज्य बनाने की योजनाओं पर बात किया. बैठक के दौरान चाय पर जब पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आये. जिससे ये संदेश मिला कि विपक्षी पार्टी के मुख्यमंत्रियो के साथ भी पीएम मोदी ने काफी सौहर्द्रपूर्ण माहौल में बात की.

PM Modi Niti Ayog Meeting : विपक्षी पार्टी से बने मुख्यमंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करते नजर आये पीएम .
बैठक के दौरान नये भारत मंडपम में पीएम मोदी ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब सीएम भगवंत मान, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और मेघालय के सीएम कोर्नाड संगमा के साथ साथ तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी बातचीत करते दिखे.तस्वीरों में प्रधानमंत्री गर्मजोशी के साथ इन मुख्यमंत्रियों से मिलते दिखाई दिये.

दक्षिण भारत में भाषा विवाद के बीच चंद्रबाबू नायडू और एमके स्टालिन से एक साथ मुलाकात
कर्नाटक में शुरु हुए भाषा विवाद के बीच माहौल गर्माया हुआ है लेकिन इस बैठक में पीएम मोदी तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी मिले.हाल दिनों में भाषा विवाद के कारण एमके स्टालिन और उनके बीच काफी बातें हुई हैं.स्टालिन हिंदी भाषा के विरोध में है हीं चंद्रबाबू नायडु ने हिंदी को देश के लिए खास कर दिल्ली के लिए जरुरी बताया था.

पीएम मोदी ने विपक्ष से एकजुट रहने की अपील
बैठक शुरु होन से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एकजुटता बनाये रखन की अपील की. पीएम ने कहा कि हमें विकास की गति और बढ़ानी होगी. केंद्र और राज्य क लोग साथ मिलकर काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं है. पर्यटन के महत्व की बात करते हुए पीएम ने कहा कि हर राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित होना चाहिए.

