पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देश को दी बधाई,कहा- सूर्य की पूजा प्रकृति के साथ हमारे गहरे सांस्कृतिक संबंध की निशानी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज  एक बार फिर से मन की बात जरिये देश को संबोधित किया. आज मन की बात कार्यक्रम का 94वां एपिसोड प्रसारित हुआ.

पीएम मोदी ने देश भर को छठ पूजा के खास अवसर पर बधाई दी . सूर्य को जीवन की उर्जा का श्रोत बताते हुए कहा कि सूर्य की पूजा प्रकृति के साथ हमारे गहरे सांस्कृतिक संबंध की निशानी हैं  .

पीएम मोदी ने छठ पूजा की बात करते हुए कहा कि आज जब हम सूर्यपूजा के बारे मे बात कर रहे हैं तो इसके साथ उनके वरदान की भी चर्चा क्यों ना करें.

सूर्य देव का यह आशीर्वाद है- ‘सौर ऊर्जा’.

पीएम मोदी ने छठ पर्व के प्रेरणाश्रोत भगवान सूर्य के की उपसना को  विश्व कल्याण से जोड़ते हुए कहा कि सौर उर्जा एक ऐसा विषय है जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य  देख रही हैं. भारत में सूर्य हमेशा से जीवन पद्धति के केंद्र में कहा है. आज भारत अपने पारंपरिक अनुभवों को विज्ञान से जोड़ रहा है. तभी हम आज सौर उर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े  देशों में शामिल हैं.

पीएम मोदी ने सौर उर्जा की उपलब्धता और उपयोगिता पर कहा कि इससे ना केवल खर्चा कम होता है बल्कि सरकार पर निर्भरता भी कम हो जाती है.

पीएम मोदी ने आज अपने मन के बात में कार्यक्रम में छठ पूजा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि  छठ पूजा केवल आस्था ही नहीं बाल्कि स्वच्छता से भी जुड़ा है . इस अवसर पर लोग अपने घर और उसके आसपास,नदी,नाले सबकी सफाई करते हैं, जो स्वत्छता का संदेश देती है.

आज भारत के अलग अलग प्रांतों महाराष्ट्र और गुजरात में भी छठ पूजा होने लगी है.

पीएम मोदी ने आनज मन की बात में भारतीय अंतरीक्ष केंद्र इसरो की हाल की एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि ये भारतीय युवा वैज्ञानिको की ओर से देश को दीवाली का गिफ्ट था.

Latest news

Related news