Pm Modi Araria : बिहार के अररिया में पीएम मोदी ने की जनसभा,पीएम के वादों पर जम कर बजी तालियां

Pm Modi Araria : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मौसम में एक बार फिर से बिहार पहुंचे. बिहार के सीमांचल के जिला अररिया में पीएम मोदी ने आज तब सभा की जब पड़ोस के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में वोटिंग हो रही है.

Pm Modi Araria : पीएम वादों से गदगद हुए लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया की सभा में सबसे पहले उस योजना का जिक्र  किया जो  भाजपा के घोषणा पत्र में रखा गया है. पीएम मोदी ने यहां के बुजुर्गों से कहा कि जो लोग 70 साल से उपर के हो गये हैं, उनके इलाज के लिए अब बच्चों को पैसे खर्च नहीं करने होगें.ये खर्चा उनका बेटा (नरेंद्र मोदी) उठायेगा.

पीएम के इस वादे पर जम कर तालिया बजी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने  कांग्रेस और राजद पर जम कर हमले किये. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपका हक छीनने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब कांग्रेस के लोग देश के दलितों पिछड़ों और आदिवायियों का हक छीनने के लिए साजिशें कर रहे हैं. देश के संविधान में साफ साफ कहा गया है कि देश में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता है लेकिन कांग्रेस पूरे देश में  धर्म आधारित आरक्षण के लिए जोर लगा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पूरे देश में कर्नाटक का आरक्षण मॉडल लागू कर दिया जाये.

पीएम मोदी ने फिर दिया मनमोहन सिंह के बयान का हवाला

प्रधानमंत्र मोदी ने एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार शोषितों, पीडितों, किसनों और माताओं बहनो का है. पीएम मोदी ने कहा कि गरीब शोषित चाहे किसी भी धर्म के हों , देश के संसाधनों पर पहला अधिकार उनका है, ऐसा मोदी की सोच है. पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है.इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के लोगों को सांप सूंघ गया है.

पीएम मोदी ने कहा – मैं डरनेवाला नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया की सभा में कांग्रेस पर मुस्लिमपरस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो कांग्रेस की तऱफ से केवल मुसलामानों को प्रथामिकता देने की बात करते हैं तो कुछ लोग आग बबूला हो जाते हैं, उनका इको सिस्टम एक सप्ताह से मेरे बाल नोच रहा है लेकिन मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि 25 साल हो गये, आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की लेकिन मैं डरने वाला नही हूं, इसलिए मुझे डराने का कोशिशें बंद कीजिये.

2011 में कांग्रेस ने ओबीसी से छीनकर धर्म के आधार पर दिया आरक्षण  

पीएम मोदी ने केंद्र में 2011 में यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि जिस समय दिल्ली में कांग्रेस और राजद की सरकार थी, तो उस समय के पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी की ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक  साधने के लिए आरक्षण  को मंजूरी दे दी थी, लेकिन उस समय जागरुक कोर्ट ने सरकार को ऐसा करने से रोक दिया था. कांग्रेस OBC का आरक्षण छीनकर अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहती है. तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस राजद जैसी पार्टियां इतना घुस गई हैं कि उनके लिए देश का  संविधान भी मायने नहीं रखता है.

इवीएम को बदनाम करने की साजिश हुई विफल

पीएम मोदी ने इवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों ने इवीएम को भी बदनाम करने की भरपूर कोशिश की, लोगों के मन में संदेश पैदा करने की कोशिश की, लेकिन बूथ लूटने वालों के मनसूबों को सुप्रीम कोर्ट ने चकनाचूर कर दिया . सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ साफ कह दिया कि एक बार फिर से बैलेट से मतदान का दौर वापस नहीं आयेगा. जब पूरी दुनिया भारत के तकनीक और लोकतंत्र की वाहवाही करती है तब कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए इवीएम को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं.इन लोगों ने लोकतंत्र के साथ विश्वासधात करने की कोशिश की है.

पीएम मोदी की अपील- ज्यादा से ज्यादा संख्या में डालें वोट

पीएम मोदी ने अररिया की जनता से कहा कि अररिया और सुपौल का ये स्नेह उनके लिए बड़ी उर्जा है, बड़ी शक्ति है. इसलिए मैं आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि अपने तीसरे कार्यकाल में आपका कर्ज उतारने के लिए और ज्यादा मेहनत करुंगा औऱ देश हित में बड़े फैसले लिये जायेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आज एक चरण मतदान चल रहा है. ये लोकतंत्र का महापर्व है, इस लिए सभी मतदाताओं खास कर युवाओं से अपील है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकल कर वोट डालने पहुंचे.

 अररिया में तीसरे चऱण में 7 मई को होगी वोटिंग 

आपको बता दें कि अररिया लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में यानी 7 मई को वोटिंग होगी. अररिया लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कुल छह विधानसभा क्षेत्र  में 20 लाख पांच हजार 830 मतदाता हैं, जिसके लिए 1994 मतदान केंद्र बनाये गये .

ये भी पढ़े:- Baba Dhirendra Shastri के भाई ने टोल कर्मचारी को पीटा, FIR दर्ज, बाबा का…

Latest news

Related news