पटना
अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ
आरा और पटना के बड़े आभूषण व्यवसायी और अधिवक्ता हरिजी गुप्ता का शव बरामद हुआ है. भोजपुर जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत ( शाहपुर थाना क्षेत्र) के कनैली गांव के नाले से बोरे में बंद शव मिला है. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बुधवार की शाम घर से मार्केट जाने के दौरान हरिजी गुप्ता को अपराधियों ने अगवा कर लिया था.
पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी. घटना में शामिल रितेश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. अपहरण का आरोपी एक व्यवसायी भी है. आरोपी मार्केट में हरि गुप्ता के एक किरायेदार अमर कुमार का दोस्त है. घटना का मामले मे अब पुलिस ने पूर्व किरायेदार सहित तीन-चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है.
अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को पूरे दिन बिहिया और बक्सर सहित सीमावर्ती जिलों में व्यवसायी की तलाश की लेकिन फलता नहीं मिली. एसपी के नेतृत्व में पुलिस व डीआईयू टीम लगातार छापेमारी करती रही , आखिरकार व्यवसायी का शव मिला.
बिहार में लगातार कानून व्यवस्था के कड़े रखने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं. आये दिन अपहरण लूट और हत्या का घटनाएं बढ़ रही है.
पटना: एक बार फिर से अपहरणकर्ताओं ने ली एक जान, व्यवसायी को शहर में ठूंढती रही पुलिस औऱ अपहर्ताओं ने व्यापारी को मारकर नाले के पास फेंका #BiharNews #crime pic.twitter.com/nz5UAOzh8Y
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 5, 2022

