Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News अब डिजिटल होगा पैन कार्ड,केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, QR CODE...

अब डिजिटल होगा पैन कार्ड,केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, QR CODE के साथ अपग्रेड होंगे कार्ड

0
201
PAN Card Project
PAN Card Project

PAN Card Project : सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला हुआ. बैठक में PAN 2.0 प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 1435 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है.

PAN Card Project : क्या है पैन 2.0 प्रोजेक्ट

मोदी सरकार ने देश में में सभी स्थाई खाताधारकों को सरकारी सिस्टम से जुडी एजेंसियो के साथ कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर बनाने के लिए इस प्रोजेतेट को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने 1435 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है . इस परियोजना को आयकर विभाग पूरा करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिये गये फैसले के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि  आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 1435 करोड़ रुपये से होने वाली आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी दी गई. इस योजना के तहत पैन नंबर अब QR कोड के साथ बनेगा. इस प्रोजेक्ट के तहत अब सरकार सभी खाता धारकों के पैनकार्ड को QR कोड के साथ बिना किसी अतिरक्त शुल्क के  अपग्रेड करेगी. यानी आपका पैन नंबर वही रहेगा,  केवल नये पैनकार्ड को कोड के साथ अपग्रेड  करके दिया जायेगा.

क्या हैं इसके फायदे

सरकार की इस योजना का उद्देश्य टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को बेहतर क्वालिटी के साथ सभी के लिए आसान बनाना और काम की गति तेज करना है. ये परियोजना करदाताओं के लिए बेहतर डिजिटल अनुभव के साथ टेक्नोलॉजी के जरिये करदाताओं के पंजीकरण सेवाओं के लिए व्यावसायिक प्रक्रियाओं के लिए लाई गई एक ई-गवर्नेंस परियोजना है. ये मौजूदा पैन/टैन 1.0 ढांचे का एडवांस रूप होगा . मौजूदा समय में लगभग 78 करोड़ पैनकार्ड धारक हैं, इनमें से 98 % पैनकार्ड व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं.