Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Palamu News: पलामू में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पुलिस ने इलाके में...

Palamu News: पलामू में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पुलिस ने इलाके में शुरू किया सर्च अभियान

0
242
Palamu News
Palamu News

Palamu News: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी की है. माओवादियों ने पोस्टर पंचायत भवन के आंगनबाड़ी केंद्र समेत सरकारी भवन में चिपकाये है. पोस्टर में वोट बहिष्कार करने की धमकी दी गई है. पोस्टर में लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी नीति का भी जिक्र माओवादियों ने किया है. वही आरपीसी के गठन का जिक्र भी माओवादियों ने पोस्टर में किया है.

Palamu: पुलिस ने पोस्टर को किया जब्त

पोस्टरबाजी की सूचना के बाद हैदरनगर थाना पुलिस बरेवा इलाके में पहुंची जहां माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया था. पुलिस ने उस पोस्टर को जब्त कर लिया है. माओवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पलामू में 13 मई को वोटिंग होनी है उससे पहले पहली बार इस तरह की पोस्टरबाजी माओवादियों द्वारा की गई है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों ने हरिहरगंज में बीजेपी दफ्तर को उड़ा दिया था.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan Hajipur : चिराग पासवान ने हाजीपुर से भरा नामांकन, सांसद चाचा पशुपति नहीं आये मौके पर नजर….

हैदरनगर में हुई माओवादियों के पोस्टरबाजी पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि “इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलवाद समेत कई बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है. माओवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उनके पोस्टरबाजी से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. पोस्टरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. पलामू ने हैदरनगर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद और पांडू के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया.