Monday, February 23, 2026

ओडिशा के गोपालपुर में 20 साल की युवती के साथ गैंगरे’प,10 गिरफ्तार, इनमें 4 नाबालिग

Odisha Gopalpur Gang’Rape : ओडिशा के गोपालपुर से  इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई  है. यहां एक युवती समुद्र तट पर अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी, इसी दौरान यहां दस लोगों के झुंड ने लड़की घेर लिया और उसके दोस्त के सामने ही सामुंहिक बला’त्कार की घटना को अंजाम दे दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि जिन दस लोगो को गिरफ्तार किया है, उनमें 4 लड़के नाबालिग हैं. गिरफ्तारी के बाद नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है.

Odisha Gopalpur Gang’Rape:राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी बाहर आते ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है . महिला आयोग ने ओडीशा के डीजीपी को पत्र लिखा है कि इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये. महिला आयोग ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच एक तय समय सीमा में की जाये. साथ ही पीडिता को पुलिस शारीरिक और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराये . इसके साथ ही बीएनएस की धारा 396 के तहत पीडिता को मुआवजा दिया जाये. महिला आयोग ने पुलिस से 15 दिन के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है.

Odisha Gopalpur Gang'Rape
Odisha Gopalpur Gang’Rape

कब और कैसे हुई ये घटना ?

बताया जा रहा है कि ये घटना इसी महिने की 15 जून की है, जब बरहमपुर के एक कॉलेज  में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्त के साथ गोपालपुर घूमने पहुंची थी. दोनों शाम करीब साढे  6 बजे बीच पर बने पतनिवास होटल के पीछे एक सुनसान इलाके के पास पहुंचे. जहां ये दोनो बैठे थे उससे कुछ ही दूरी पर युवकों का एक झुंड भी बैठा था.

 झुंड के कुछ लड़कों ने लड़की के दोस्त को पकड़ा….

पता चला है कि रात करीब 8 बजे जब ये युवक-युवती वहां बैठे थे, तब उस झुंड के कुछ लड़के इनके पास आये और लड़की के दोस्त को पकड़ लिया. फिर लड़की को वहां से करीब 50 फीट दूर ले गए. 5 आरोपियों ने लड़की की दोस्त को पकड़ा और पांच आरोपियों ने लड़की को घेर लिया . तीन लड़कों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया, जबकि बाकी के आरोपी उन्हे घेर कर खड़े रहे . फिर रात करीब 10 बजे इन सभी ने युवती और उसके दोस्त को पुलिस को ना बताने की धमकी देते हुए छोड़ दिया.

पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

रात करीब 11 बजे पीड़िता ने अपने दोस्त के साथ जाकर गोपालपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पूरी घटना के बारे में बताया. गोपालपुर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के दौरान जो सुराग मिले उसके आधार पर दस लोगों को बीएनएस की धारा 70(1), 296, 351(3), 310(2) के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गये ये सभी 10 लोग वही है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. हैरत की बात है कि इसमें 6 वयस्क के साथ चार 4 नाबालिग भी हैं.

Latest news

Related news