Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Special state status to Bihar: सीएम नीतीश का एलान-“बिहार को विशेष राज्य...

Special state status to Bihar: सीएम नीतीश का एलान-“बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो, नहीं तो केंद्र के खिलाफ चलाएंगे अभियान”

0
268

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीएम ने सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की है. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर “मोदी सरकार बिहार का उत्थान करना चाहती है तो उसे विशेष राज्य का दर्जा दे और अगर नहीं देती तो वो असल में सिर्फ अपना प्रचार करना चाहती है.”
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम ये कैंपेन चलाएंगे की बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दो हर स्तर और हर फोरम पर ये मांग उठाई जाएगी और गांव-गांव और शहर-शहर तक इसका प्रचार होगा.

नीतीश कुमार ने मीडिया को भी खरी-खरी सुनाई

बिहार के विकास पर अपनी बात रखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस को भी आड़े हाथों लिया, सीएम ने कहा, “कम काम करने वाले का खूब छापता है और हम अधिक काम करते हैं तो नहीं छापता है.” सीएम ने मीडिया के सामने फिर हाथ जोड़े और कहा कि “आप लोग सिर्फ ये छाप दीजिए की हमने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की है.”


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है. 5 साल लग जाएगा सभी का उत्थान करने में, तो हम कह रहे हैं अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिएगा तो काम तेजी से होगा. 2 साल में सब काम हो जाएगा.
बिहार के मुख्यमंत्री ने बातें, गुरुवार को उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जारी होने वाली पहली किस्त वितरण समारोह में कही.

विपक्ष को सीएम का करारा जवाब

पिछले दिनों विधानसभा में दिए अपने विवादित बयानों के चलते नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर थे. बीजेपी, हम और एलजेपी तक के मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की बात कह उनका इलाज कराने की सलाह तक दे डाली थी. लेकिन गुरुवार को राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग फिर उठा और ये एलान कर की अगर विशेष दर्जा नहीं दिया तो वो आंदोलन करेंगे मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें-Bihar law and order: बिहार में प्रदर्शनों और धार्मिक जुलूसों में डंडा, तलवार, भाले बंदूक और दूसरे हथियार लहराने पर लगी रोक