Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हालत स्थिर, खुद पोस्ट कर बताया हाल,आज मंच पर हो गये थे बेहोश

Nitin Gadkari  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत में सुधार है, उन्होंनें खुद पोस्ट करके लोगों को बताया है कि अब उनकी हालत ठीक है. दऱअसल आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में आज एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान बहोश होकर गिर गये. अचानक उनके बेहोश हो जाने से मंच पर अपऱातफरी मच गई. तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया.केंद्रीय मंत्री आज यवतमाल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. अब अस्पताल पहुंचकर गडकरी ने खुद लोगों को जानकारी दी है कि वो ठीक हैं. केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि“पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद”

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि गर्मी के कारण उनकी तबियत थोड़ी खराब हो गई थी, लेकिन अब वो ठीक हैं और अगली सभा के लिए निकल भी रहे हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों में से एक हैं, साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार भी है.नागपुर में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में मतदान हो चुका है. अब गडकरी बतौर स्टार प्रचारक अगले चरणों के मतदान के लिए चुनावी सभाओं में पार्टी के प्रचार  के लिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़े:- Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का प्रचार हुआ पूरा, शुक्रवार को 5 सीटो पर होगा मतदान, पूर्णिया और किशनगंज में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Nitin Gadkari के साथ पहले भी हुई है ऐसी घटना 

ये पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय मंत्री मंच पर बेहोश हो गये हैं. इससे पहले 2018 में भी अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वो बेहोश हो गये थे, तब मंच पर ही मौजूद तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला था. तब बताया गया था कि उनका शुगर लेवल कम हो गया था . दरअसल नितिन गडकरी  वजन कम करने के लए अपना आपरेशन करवा चुके हैं. लेकिन फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि क्या ये क्या आपरेशन के साइड इफेक्ट हैं. फिलहाल केंद्रीय मंत्री की हालत ठीक है और वो अगली सभा के लिए निकल चुके हैं.

Latest news

Related news