Friday, March 13, 2026

बेगुसराय के बाद भागलपुर में फायरिंग, एक व्यापारी को गोली मारी गई, मौके पर मौत

बिहार मे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेगुसराय में सरेआम फायरिंग करके भागने वाले अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त में आये भी नहीं है कि भागलपुर के नाथनगर एक और गोलीकांड हो गया है. भागलपुर के नाथनगर में एक व्यापारी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया .उन्हें चार गोली मारी गई.  व्यापारी की मौके पर मौत हो गई.

भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम के मुताबिक अपराधी हत्या के इरादे से ही आये थे. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है , हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 

Latest news

Related news