MP Old age Pension : मध्य प्रदेश में अगले दो माह में मिलने लगेंगे बुजुर्गो को सही समय पर पेंशन, मंत्री ने विधानसभा में दिया बयान

MP Old age Pension : मध्यप्रदेश में बुजुर्गो के लिए अच्छी खबर है, प्रशासन के मुताबिक सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सभी पेशनर्स को दो महीने के भीतर पेंशन मिलने लगेगी.ये जानकारी सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विधानसभा में दी.

MP Old age Pension : मानसून सत्र में उठा बुजुर्गों के पेंशन का मामला 

दरअसल प्रदेश मे लंबे समय से बुजुर्गों को सही समय पर पेंशन नहीं मिल रही है. इस मुद्दे को विधानसभा में  मानसून  सत्र के दौरान कई विधायकों ने सदन में उठाया. जिसके जवाब में सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Singh Kushwaha)  ने सदन के बताया कि अगले दो महीने में सत्यापन के बाद जिनकी पात्रता है उन्हें पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी.

मध्यप्रदेश में चल रहे विधानसभा का मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन था.  सदन में कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, आतिफ अकील और पूर्वमंत्री और लखन घनघोरिया ने वृद्धा पेंशन को लेकर  ध्यानकर्षण प्रस्ताव पेश किया, जिसपर  विस्तार से चर्चा हुई.

तकनीकि जानकारी के अभाव में बुजुर्गों को हो रही है परेशानी- झूमा सोलंकी, कांग्रेस नेता 

बहस के दौरैन कांग्रेस विधायक झूम सोलंकी ने कहा कि KYC ना होने के कारण ज्यादातक बुजुर्गों की पेशन बंद हो गई. ज्यादातर बुजुर्ग केवाईसी से ठीक तरह से अवगत नहीं है.  वहीं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी कहा कि आये दिन आनलाइन सिस्टम बंद हो जाता है, पोर्टल  काम करना बंद कर देते हैं. ऐसे में बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है. सरकारी विभागों को जमीनी वास्तविकताओं को समझते हुए घरातल पर उतर कर काम करना होगा और इन बुजुर्गों की परेशानियों को दूर करना होगा.

सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिह कुशवाहा ने दिया जवाब   

विपक्षी नेताओं की इन दलीलों के जवाब में सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को लेकर काम कर रही है. किसी भी पात्रता वाले बुजुर्ग की पेंशन रोकी नहीं रोकी है. सामाजिक न्याय कल्याण विभाग  पात्रता के अनुसार पेंशन दे रहा है. हितग्राहियों की E-KYC की प्रक्रिया चल रही है.

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि विभाग की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी पात्र उम्मीदवारों से संपर्क स्थापित करके उनका सत्यापन कराया जाये और जो पात्र है तो उनका पेंशन एरियर के साथ दिया जाये. मंत्री कुशवाहा ने कहा कि प्रक्रिया की वजह से किसी की पेशन रोकी नहीं गयी है . मंत्री कुशवाहा ने कहा कि दो महीने में कागजों के सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियों की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी. अलग अलग तरीके से वेरिफिकेशन/ सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है. जगह जगह कैम्प लगा कर KYC की जा रही है . कोई व्यक्ति छूटेगा नहीं, हम इस बात का भरोसा देते हैं.

सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के बयान के बाद कांग्रेस एमएलए लखन ने कहा कि KYC करवायें लेकिन उसमें पारदर्शिता रखी जाये.इस पर मंत्री कुशवाह ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और विभाग लगातार काम की मॉनिटरिंग कर रहा है. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि KYC  पूरी संवेदनशीलता के साथ करवाई जाए, जिससे बुज़ुर्गों को दिक्कत ना हो.

Latest news

Related news