Modi Ministry : मोदी मंत्रिमंडल में सहयोगियों को तवज्जो, एक सीट जीतने वाले को भी मिला मंत्री पद , अनुराग ठाकुर की विदाई तय !

Modi Ministry : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार आज शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेन जा रहे हैं. इसके साथ ही उन नामों पर चर्चा तेज है, जो अगले पांच साल पीएम मोदी के मंत्रिमंडल मे उनके सहयोगी बन कर साथ चलेंगे.

आज पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक नये चुन गये सासंदों की एक बैठक हुई जिसमें 22 नये सांसद पीएम आवास पहुंचे. बैठक छोड़ी देर पहले ही खत्म ही है.  कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बैठक को में जो लोग पहुंचे वहीं प्रधानमंत्री मोदी की अगली कैबिनेट के संभावित मंत्री होंगे.

इस बैठक में अमित शाह, एस जय शंकर, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह , निर्मला सीतारमण के अलावा नये साथी भी पहुंचे. सूत्रो के हवाले से जो खबर सामने आई हैं , उनमें मोदी मंत्रीमंडल में जो मंत्री होंगे उनमें – अमित शाह , जेपी नड्डा, राजनात सिंह, निर्मला सीतारमण, नितीन ग़डकरी , एश जयशंकर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है. कयास लगाये जा रहे हैं नई मोदी कैबिनेट में कई पुराने चेहरे नहीं होंगे. इनमें से एक नाम है अनुराग ठाकुर का. पिछली कैबिनेट मे अनुराग ठाकुर सूचना एवं प्रसारण मंत्री रह चुके हैं.

सूत्रों से खबर है कि इस बार अनुराग ठाकुर को कैबिनेट में जगह नहीं मिल रही है, लेकिन जल्द ही पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

इसके साथ ही मोदी मंत्री मडल में एनडीए के सहयोगियों के भी मंत्री पद से नवाजा जा रहा है.  इनमे जेडीयू से ललन सिंह, एलजेपी से चिराग पासवान, हम पार्टी से जीतन राम मांझी. राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी  के नाम शामिल हैं.

 

 

Latest news

Related news