मधुबनी: आप कभी INA गए हो..? यहां का दिल्ली हाट देश-दुनिया में काफी मशहूर है.मगर, आज हम किसी और हाट की बात करेंगे.जी हां बिहार का मिथिला हाट Mithila Haat आपका दिल जीत लेगा.मिथिला हाट को 13 करोड़ रुपए की लागत बनाया गया. काफी संख्या में सैलानी इसे देखने आते हैं.मिथिला कला और संस्कृति की झलक यहां दिखती है. पुराने तालाब को रेनोवेट कर नया लुक दिया गया है.

Mithila Haat का सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन
पिछले साल जनवरी में सीएम नीतीश ने मिथिला हाट का उद्घाटन किया था.बिहार के झंझारपुर में दिल्ली हाट की तर्ज पर मिथिला हाट बनाया गया है.सालभर बाद भी इसे काफी मेनटेन किया गया है.राज्य के जल संसाधन विभाग ने मिथिला हाट का निर्माण कराया है. इस विभाग के मंत्री संजय कुमार झा हैं.सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की, जो काफी खूबसूरत है. लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं.दिल्ली हाट की तरह मिथिला हाट भी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं.मिथिला हाट से मधुबनी पेंटिंग से जुड़े कलाकारों को एक गेटवे मिल गया है.
क्या है खासियत
मिथिला हाट में 50 आधुनिक दुकानें बनाई गई है. इसके अलावा फूड कोर्ट, ओपन एयर थिएटर, प्रशासनिक भवन, मल्टी परपस हॉल, डोरमेट्री, झरना, पार्किंग एरिया को काफी खूबसूरत बनाया गया है.मिथिला के अलावा यहां कुछ अन्य राज्यों के स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों की बिक्री होती है. कलाकार अपनी कला का प्रदर्शनी लगाते हैं.मधुबनी पेंटिंग, हस्तकला, सिक्की घास और खादी के उत्पाद मिलते हैं.

