Congress Meeting: दिल्ली में बिहार-झारखंड के कांग्रेसी नेताओं की बड़ी बैठक,कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है

नई  दिल्ली :  लोकसभा चुनाव 2024 (LS Election 2024) से पहले कांग्रेस उन राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है जहां NDA से कड़ी टक्कर होने वाली है.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में बिहार और झारखंड के कांग्रेस नेताओं की बैठक(Congress Meeting) बुलाई है. ये बैठक (Congress Meeting) 16 और 17 अगस्त को हो रही है .

इस बैठक (Congress Meeting) में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सिंह, प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत 35 लोग शामिल हैं. बैठक (Congress Meeting) में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (LS Election 2024) और उसके अगले साल यानी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बातचीत चल रही है. इसके अलावा हाल ही में होने वाले बिहार मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है.

Congress Meeting में सीट फॉर्मूले पर बात

दरअसल अभी तक की स्थिति के मुताबिक बिहार में कांग्रेस को  I.N.D.I.A I गठबंधन के अंदर केवल 5 सीट मिलने की बात कही जा रही है , जिसे लेकर कांग्रेस में असंतोष है. 2019 के चुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिली थी, वहीं जेडीयू और आरजेडी के सांसदों की संख्या ज्यादा थी. 2019 में जेडीयू ने 16 सीटों पर विजय हासिल की  थी वहीं विधानसभा में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है . इसलिए राज्य में कांग्रेस को जेडीयू और आरजेडी की रहमो-करम पर रहना होगा. बिहार के सियासी गलियारों में खबर है कि लोकसभा की 40 सीटों में जेडीयू और आरजेडी 16-16 सीटें अपने पास रखेगी. बाकी बचे 8 सीट में से कांग्रेस को 5 से 6 सीटें मिलेगी वहीं  2-3 सीट लेफ्ट पार्टियों को दिया जायेगा.

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद बदल सकते हैं हालात

हलांकि ये स्थिति बदल भी सकती है. दो राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसरगढ़ के चुनाव परिणाम का असर दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस की स्थिति पर पड़ सकता है. इसलिए फिलहाल कांग्रेस वेट एंड वाच की स्थिति में है. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पंडितों के मुताबिक कांग्रेस बेहतर स्थिति में है.

झारखंड से 34 सदस्यों वाली कांग्रेस की टीम दिल्ली पहुंची

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बुलावे पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं की टीम भी दिल्ली में है.मंत्री रामेश्वर उरांव , बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ सभी 34 लोग दिल्ली में मौजूद हैं.

Latest news

Related news