दिल्ली के जाफराबाद में 10 साल की लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में मौलवी गिरफ्तार

दिल्ली

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि जाफराबाद इलाके की मस्जिद में मोहम्मद अरमान नाम के शख्स ने 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की.बच्ची रोज ट्यूशन के बाद आरोपी के पास आती थी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो और छेड़छाड़ का केस दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 तारीख की घटना है.जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.ये मस्जिद मौजपुर में स्थित है और आरोपी अरमान कुछ दिन पहले ही यहां  पढ़ाने के लिए आया था. वो अस्थाई रूप से पढ़ाने के लिए मस्जिद में आया था.फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest news

Related news