पटियाला
पटियाला के भारसो रोड में एक गाय को एक व्यक्ति द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है . घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को धर दबोचा है. पटियाला के डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया है कि व्यक्ति को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है. पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसकी घरवाली को इस गाय ने टक्कर मारी थी,जिस कारण उसने गाय को गोली मारी है
शिवसेना हिंदुस्तान ने मामले को हाथोंहाथ लिया,कहा ‘पंजाब में लगता है डर’
शिवसेना हिंदुस्तान के प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बहुत खराब है .रोजाना ही सरेआम गोलियां चलाई जा रही हैं. पहले शिवसेना के सुधीर सूरी की हत्या की गई और उसके बाद डेरा प्रेमी की हत्या और आज यहां गौ माता के ऊपर गोली मारकर हत्या की गई है. पंजाब का माहौल बड़ा ही तनावपूर्ण बना हुआ है. एक डर के माहौल में हम जी रहे हैं. बाहर निकलने से पहले भी डर लगता है कहीं कोई गोली ना मार जाए.

