जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने पर ममता बनर्जी का रिएक्शन, दी बड़ी शुभकामनाएं

Mamata Banerjee Reaction :तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय के तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला है. विजय के सीएम  बनते ही  राज्य में करीब छह दशक से जारी डीएमके और एआईएडीएमके के सत्ता चक्र का अंत हो गया. विजय की इस बडी जीत पर  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खास प्रतिक्रिया दी है.

Mamata Banerjee Reaction : ममता बनर्जी ने दी जीत की बधाई

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में टीवीके की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देती हैं.

उन्होंने कहा,
मैं श्रीमान विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देती हूं। यह फैसला तमिलनाडु की जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है।”

विकास और समावेशी शासन की जताई उम्मीद

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु प्रगति, कल्याण और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी और सफलता हासिल करेगी.

विजय बोले- मैं किसी शाही परिवार से नहीं आता

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने खुद को आम आदमी बताया.

उन्होंने कहा,
“मैं किसी शाही वंश से नहीं आता। मैं आप जैसा ही हूं, आपके परिवार का एक सदस्य हूं.”

विजय ने कहा कि उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ और उन्होंने संघर्ष करते हुए यहां तक का सफर तय किया है.

राज्य की आर्थिक हालत पर जताई चिंता

अपने संबोधन में विजय ने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति को चुनौतीपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और सरकारी खजाने की स्थिति बेहद कठिन है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी और जल्द ही स्थिति का आकलन कर श्वेत पत्र जारी करेगी.

वादे पूरे करने के लिए मांगा समय

मुख्यमंत्री विजय ने जनता से धैर्य रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा,
“यह आपकी सरकार है. आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा.”

तमिलनाडु में नई राजनीति की शुरुआत

सी. जोसेफ विजय की जीत को तमिलनाडु की राजनीति में नई शुरुआत माना जा रहा है. फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने पहली ही बार में बड़ा उलटफेर करते हुए राज्य की सत्ता अपने नाम कर ली है. अब पूरे देश की नजर उनकी सरकार के अगले कदमों पर टिकी है.

Latest news

Related news