Mamta Banargee : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस को संबोधित किया. प्रेस काफ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वो हारी नहीं है,बल्कि हराई गई है.टीएमसी की कम से कम 100 सीटें चुराई गई हैं. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं थी.यह चुनाव आयोग से थी. मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक हैं. लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है.
Mamta Banargee – ‘काउंटिंग के पहले ही जीत का ऐलान शुरु कर दिया’
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “गिनती के पहले दौर के बाद ही उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया था कि BJP को 195-200 सीटें मिल रही हैं. आपने अंतिम नतीजों का इंतज़ार भी नहीं किया. आपने 5-6 दौर की गिनती का भी इंतज़ार नहीं किया.
पोलिंग स्टेशन के अंदर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की घुसकर मारपीट- आरोप
मीडिया में इस तरह का प्रचार करने के बाद, BJP के लोग पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गए और उन्होंने लोगों तथा काउंटिंग एजेंटों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंटों को हटा दिया गया है, तब मैं लगभग 30,000 वोटों से आगे चल रही थी और लगभग 5 दौर की गिनती बाकी थी. हमें 32,000 से भी ज़्यादा वोट मिलने चाहिए थे. फिर BJP उम्मीदवार 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर घुस गया, और उन्होंने हमारे लोगों के साथ मारपीट की.
‘काउंटिंग सेटर का सीसीटीवी बंद था’ – आरोप
उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और सारे फॉर्म छीन लिए. जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मैं वहाँ गई. उन्होंने मेरी गाड़ी रोक दी, लेकिन मैंने दूसरा रास्ता अपना लिया. जब मैं अंदर पहुँची, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे अंदर जाने की इजाज़त नहीं है. मैंने उनसे कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूँ…फिर मैंने RO से शिकायत की कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक गिनती तुरंत रोक दी जानी चाहिए.
मेरे पेट और पीठ पर लात मारी -ममता बैनर्जी
मैंने DEO को देखा मुझे पता है कि 15 दिन पहले उसने किसी को यह संदेश दिया था कि ‘गिनती में खेल होगा’… मैं कुछ मिनटों के लिए अंदर गई. उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी, और मेरे साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की. उस समय CCTV बंद था…”
#WATCH | Kolkata: Outgoing West Bengal CM Mamata Banerjee says, “After first round of counting, they started saying that BJP is getting 195-200. You didn’t wait for the final result. You didn’t even wait for 5-6 rounds. After that campaign with the press media, BJP went inside… pic.twitter.com/e72Bcs8Dpj
— ANI (@ANI) May 5, 2026

