नई दिल्ली : Mahendragarh school bus accident हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 स्कूली बच्चो की मौत हो गई. हादसे में बस मे सवार 20 बच्चे घायल भी हुए हैं. सभी का इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है.
#WATCH | Five students dead, 15 injured after a private school bus meets with an accident in Mahendragarh's Kanina, in Haryana. pic.twitter.com/jhRvJo0hXg
— ANI (@ANI) April 11, 2024
Mahendragarh school bus accident- 35 बच्चे सवार थे
ये दर्दनाक हदसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ. हादसे में शिकार हुई ये बस एक निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल (GL Public School) की थी, जिसमें 35 बच्चे सवार थे. बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद इलाके के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई. लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या स्कूल बस का ड्राइवर नशे में था या नहीं?
इस बीच महेंद्रगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा रही है. कई बच्चों को गंभार चोटें आई हैं. हादसा महेंद्रगढ़ के उन्हांनी गांव के पास हुआ. स्कूल ने सरकार छुट्टी वाले दिन भी स्कूल लगाया और स्कूल की ही बस बच्चों को लेकर आ रही थी.
Mahendragarh school bus accident हादसे के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस के परखच्चे उड़ गये हैं औऱ आस पास बच्चे खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं.जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया.
सरकारी छुट्टी के दिन क्यों खुले स्कूल ?
गौरतलब है कि आज देश भर में ईद उळ फित्र का त्योहार मनाया जा रह है. ऐसे में सभी सरकारी और गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में आज के दिन अवकाश रहता है. इस बात की भी जांच की जानी चाहिये कि एक निजी स्कूल ने छुट्टी वाले दिन स्कूल क्यों खोला?
ये भी पढ़े:- Pawan Singh: बिहार के काराकाट से लड़ेंगे चुनाव, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को देंगे टक्कर

