Tuesday, March 3, 2026

Mahendragarh School Bas Accident : प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ्तार, स्कूल को मिला कारण बताओ नोटिस

महेंद्रगढ़ Mahendragarh School Bas Accident : हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना में गुरुवार सुबह हुए स्कूल बस हादसा के मामले में पुलिस ने जीएल पब्लिक स्कूल की प्रिंसपल दिप्ती,बस के ड्राइवर धर्मेंद्र और स्कूल के एक कर्मचारी को गिऱफ्तार किया है. सरकारी छुट्टी वाले दिन स्कूल खोलने के मामले में स्कूल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.

Mahendragarh School Bas Accident : 6 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

गुरुवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल ने स्कूल  खोल ऱखा था और सुबह जब स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी तक बस अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई . हादसे में 6 बच्चो की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गये . 20 से ज्यादा बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कई बच्चो को गंभीर चोटें आईं.

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

इस भीषण दर्दनाक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश लिखा जिसमें घटना को बेहद दर्दनाक बताया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

“हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बस दुर्घटना बेहद दर्दनाक है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खो दिया है. इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” पीएम मोदी ने कहा कि “राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने में लगा हुआ है”

ड्राइवर 120 की स्पीड में चला रहा था स्कूल बस – छात्र   

घटना महेंद्रगढ़ के कनीना के उन्हान गांव के पास सुबह करीब 8 बजे हुई थी. जीएल पब्लिक स्कूल की इस बस में 40 बच्चे सवार थे. बस पूरी रफ्तार से आ रही थी, अचानक एक पेड़ से टकरा गई. घटना की भयवहता और स्पीड का अदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि ड्राइवर नशे में था और बच्चों से भरी बस को पूरी रफ्तार के साथ स्कूल की तरफ लेकर जा रहा था. ड्राइवर के नशे मे होने के बात की पुष्टी  अस्पताल में भर्ती एक बच्चे ने भी किया . छात्र ने बताया कि ड्राइवर नशे में था और बस को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भगा रहा था.

बस का फिटनेस प्रमाण पत्र भी था एक्सपायर्ड  

एक दर्दनाक हादसे के बाद जब पुलिस ने बस के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र 2018 में समाप्त हो चुका है. कनीना के एसपी महेंद्र सिंह के मुताबिक अब इस मामले की भी जांच की जा रही  है कि आखिर छुट्टी वाले दिन स्कूल को क्यों खोला गया और ये भी जांच की जा रही है कि ड्राइवर नशे मे था या नहीं. ड्राइवर का मेडकल कराया जायेगा.

जीएल पब्लिक स्कूल की होगी मान्यता रद्द?

इस मामले के मीडिया मे आने के बाद महेंद्रगढ़ की जिलाधिकारी मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, क्योंकि इस स्कूल ने सरकारी छुट्टी के दिन स्कूल खोल रखा था.

स्कूलों की बसों का होगा फिटनेस प्रमाणपत्र जांच 

वहीं इस दर्दनाक घटना के  बाद हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने सभी स्कूलों की बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र के जांच करने का निर्देश दिया है. वहीं हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि ईद के दिन सरकारी छुट्टी होने के बावजूद स्कूल क्यों खोला गया , इस संबध मे स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

ये भी पढ़े:- CBI Arrest K Kavita : BRS नेता के कविता पर अब सीबीआई का शिकंजा,…

Latest news

Related news