Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News महाकुंभ में भगदड़ के बाद 5 बड़े बदलाव, पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल...

महाकुंभ में भगदड़ के बाद 5 बड़े बदलाव, पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

0
143
MahaKumbh New Rule
MahaKumbh New Rule

MahaKumbh New Rule : प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और दुर्भाग्यपूर्ण  मौतों के बाद #Kumbhmela2025  प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाये हैं. मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाये रखने के लिए  कड़े कदम उठाते हुए  5 बड़े बदलाव किये गये हैं. आज से  पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन (वाहन रहित क्षेत्र) घोषित कर दिया गया है. अब मेला क्षेत्र के अंदर किसी तरह के निजी वाहन को अंदर प्रवेश  की अनुमति नहीं मिलेगी.

MahaKumbh New Rule : सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिये निर्देश 

भगदड़ की घटना के बाद सीएम योगी ने बुधवार को देर शाम तक अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद कई कड़े निर्देश दिये. सीएम योगी ने श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के साथ साथ महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये.सबसे पहले  किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके साथ ही  मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस करने का निर्देश दिया गया है.

सीएम की बैठक के बाद प्रमुख बदलाव

1. मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित – हर प्रकार के  वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

2. रास्ते  वन-वे किये गये – श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू किया गया है.

3. VVIP पास हुए रद्द – किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।

4. वाहनों की एंट्री पर रोक – प्रयागराज के बाहर से आने वाले  वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया है. वाहनों के प्रयाग के बाहर ही सीमा पर रोका जा रहा है.

5. 4 फरवरी तक शहर में बाहर से आने वाले किसी भी 4 पहिया वाहन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुंभ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें.